badrinath highway remains closed for second day],three thousand people stranded-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दूसरे दिन भी बदरीनाथ हाईवे बंद,33 घंटे से हैं फंसे 3000 यात्री

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 सितम्बर 2016 4:28 PM (IST)
दूसरे दिन भी बदरीनाथ हाईवे बंद,33 घंटे से हैं फंसे 3000 यात्री
नई दिल्ली। गुरूवार रात भारी बारिश ने चमोली जिले में कहर मचा दिया। शुक्रवार सुबह करीब साढे पांच बजे बंद बदरीनाथ हाईवे शनिवार तक नहीं खुला। बीआरओ की टीमें मलबा हटाने में जुटी रहीं। हाईवे मैठाणा से लेकर चमोली तक बंद है। वहीं चमोली से लेकर गोपेश्वर तक हाईवे कई जगहों पर बंद है। चमोली जिले में घाट और दशोली ब्लॉक में आपदा में तीन लोगों की मौत हो गई। छह लोगों केबारे में आशंका जताई जा रही है कि ये लोग नदी में बह गए या मलबे में दबे हैं। घाट ब्लाक में लापता लोगों को तलाशने के लिए एनडीआरएफ के 40 जवानों की टीम लगाई गई है।

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement